जनपद इटावा/थाना जसवंतनगर लूट की घटना का अनावरण, पुलिस कार्यवाही में 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

जनपद इटावा/थाना जसवंतनगर लूट की घटना का अनावरण, पुलिस कार्यवाही में 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…

लूट का 12 हजार 500 रू0 नगद लूट का 01 लोडर लूट के 03 मोबाइल फोन 01 कार आदि बरामद…

दिनांक 07.02.2020 की सांय थाना जसवंतनगर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सराय भूपत पर चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में 02 बदमाश 1.सुरजीत, 2.अंकित घायल हो गये, जिन्हें 3.राहुल, 4.अभिषेक, 5.पंकज सहित गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर लूट का 12 हजार 500 रू0 नगद, लूट का 01 लोडर, लूट के 03 मोबाइल फोन, 01 कार आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.02.2020 को वादी लोडर चालक की लिखित सूचना पर लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 46/2020 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। अभियुक्तों द्वारा बरामद नगदी व लोडर आदि उक्त घटना से सम्बन्धित होना बताया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुरजीत निवासी नगला कन्हई थाना जसवंतनगर जनपद इटावा।
2. अंकित निवासी खाडे थाना ऊसराहार जनपद इटावा।
3. राहुल निवासी नगला कन्हई थाना जसवंतनगर थाना इटावा।
4. अभिषेक निवासी शाहजहाॅपुर थाना जसवंतनगर जनपद इटावा।
5. पंकज निवासी यशोदा नगर थाना फे्रण्डस कालोनी जनपद इटावा।
बरामदगी
1. लूट का 12 हजार 500 रू0 नगद
2. लूट का 01 लोडर
3. लूट के 03 मोबाइल फोन
4. 01 कार आदि

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…