नाला सफाई कर्मियों ने शराब के नशे में किया गैंगरेप…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

नाला सफाई कर्मियों ने शराब के नशे में किया गैंगरेप…

विरोध करने पर 28 वर्षीय महिला की मौत…

मुंबई/महाराष्ट्र:– वाकोला पुलिस ने 28 वर्षीय महिला के साथ जबरन बलात्कार और हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं! डॉक्टरों ने किया खुलासा,13 फरवरी तक के लिए पुलिस रिमांड, होगी सुनवाई!अधिक जानकारी के मुताबिक, सांताक्रुज पूर्व, मिलिंद नगर के एक कमरे में महिला की लाश मिली थी! पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, बाद में डॉक्टरों ने बताया कि महिला के साथ जबरन बलात्कार हुआ है और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई है! इस मामले में पुलिस ने सुनील कदम और विनोद घाड़ी नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया! पेशे से दोनों सफाई कर्मचारी बताए जा रहे हैं!और अधिक जानकारी के मुताबिक, महिला खुद वारदात के समय दोनों आरोपीयों के साथ बैठकर शराब पी रही थी! मृतक महिला यहीं की रहने वाली थी! घटना से कुछ समय पहले दोनों नाला सफाई कामगार अपने किराए के कमरे में, शराब पी रहे थे तभी महिला भी उनके साथ मिलकर शराब पीने लगी! शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरन बलात्कार कर हत्या कर दी!कुछ और जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने बहन के साथ इसी इलाके में रहती थी लेकिन ज्यादा तर रात में सोने के लिए मुहल्ले के पार्किग में खड़े रिक्शे का इस्तेमाल करती थी!घटना की हकिकत बयान करते एक सूत्र ने बताया, कि पहले सुनील कदम ने महिला के साथ बलात्कार किया, बाद में जब दूसरा आरोपी विनोद बलात्कार करने लगा तो महिला ने उसका विरोध किया, और चिल्लाने लगी! तभी दोनो आरोपियों ने महिला को खूब पीटा और फिर विनोद ने महिला का गला दबाकर मौत की नींद सूला दी! हत्या के बाद सुनील ने पुलिस स्टेशन जाकर महिला संग दुर्घटना की खबर सुनाई! बताया कि महिला नीचे गिरकर घायल हो गई है! पुलिस ने लाश को अपनी हिरासत में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जब पुलिस को डॉक्टरों की रिपोर्ट मिली तो पता चला, कि महिला के साथ जबरन बलात्कार किया गया है! सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ करने करने लगे तो सुनील ने अपना गुन्हा कबूल किया और साथ ही यह भी बताया, कि इस रेप और हत्या मामले में विनोद की भी बराबर की हिस्सेदारी है!वाकोला पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर भादवी की धारा 302, 376, 376(डी) तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां दोनों आरोपियों को 13 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है! और अधिक मामले की जांच वाकोला पुलिस कर रहे है!

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…