भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज लखनऊ महानगर में शिक्षकों, अधिवक्ताओं, से नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में सम्पर्क एवं संवाद करे गे…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज लखनऊ महानगर में शिक्षकों, अधिवक्ताओं, से नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में सम्पर्क एवं संवाद करे गे…

लखनऊ 02 फरवरी 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज लखनऊ महानगर में शिक्षकों, अधिवक्ताओं, विद्यालय प्रबंधको तथा पर्वतीय समाज के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में पार्टी द्वारा 1 फरवरी से 10 फरवरी तक चलाए जा रहे सम्पर्क एवं संवाद कार्यक्रम के तहत कैण्ट विधानसभा में ब्राइट स्टार्ट कान्वेन्ट स्कूल, आलामबाग में विद्यालय प्रबन्धकों एवं शिक्षकों के साथ सम्पर्क एवं संवाद, पश्चिम विधानसभा में किंग्स होटल में अधिवक्ताओं एवं शिक्षकों से संवाद, लखनऊ उत्तर विधानसभा पुरनिया में शिक्षको के साथ संवाद तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा में पर्वतीय समाज से सम्पर्क व संवाद किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में आयोजित प्रबुद्धजनों से सम्पर्क/संवाद कार्यक्रम मे सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी पार्टी देश में झूठ और भ्रम फैलाकर देश में अराजकता व अस्थिरता का वातावरण बनाना चाहती है। जबकि यह कानून नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। जिसे कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व गृह मंत्री मा. अमित शाह जी द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है। विपक्ष की देश विरोधी राजनीति को करारा जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष मोदी सरकार और योगी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर झूठ का वातावरण तैयार कर रहा है। लेकिन भाजपा विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध आदि शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का मार्ग मोदी सरकार द्वारा प्रशस्त किया गया। लेकिन पूरा विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। जबकि राहुल गांधी व अखिलेश यादव सहित पूरा विपक्ष अब तक यह नही बता पा रहा है कि उनके विरोध का आधार क्या है। विपक्ष कितना भी शोर-शराबा कर ले। सरकार सीएए पर दृढ़ प्रतिज्ञ है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर देश का विभाजन हुआ था। महात्मा गंाधी ने विभाजन के बाद कहा था कि पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू व सिख आदि यदि भारत आना चाहते है तो उन्हें भारत में आवास व रोजगार की व्यवस्था करना भी भारत सरकार की जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी के उस वादे को पूरा करने का काम मोदी सरकार ने किया है।
श्री सिंह ने कहा कि जिस तरह पूरा विपक्ष देश में भ्रम, झूठ और अस्थिरता का वातावरण फैलाये हुए है। ऐसे में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को अपने राष्ट्रीय दायित्वों के साथ जन-जागरण के कार्य में जुटना है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यो के साथ ही हमें राष्ट्रीय व सामाजिक सरोकारों से खुद को जोड़े रखना है। यह लड़ाई सत्य और असत्य, धर्म और अधर्म तथा प्रकाश और अंधकार के बीच है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सत्य के लिए डटेगा और देश में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे असत्य, अधर्म व अंधकार का अंत करते हुए माँ भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का काम करेंगा। श्री सिंह ने संगठनात्मक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान अक्षुण्य रहे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित करना भी हम सभी का गुरूतर दायित्व है।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विपक्ष के झूठ और फरेब का जवाब देने के लिए एक बार फिर जनता के दहलीज पर दस्तक दे रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता सीएए के पक्ष में जनसहमति और समर्थन प्राप्त करते हुए मोदी सरकार को धन्यवाद के साथ मिस्ड काॅल व हस्ताक्षर भी करवा रहे हैं। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जन-जागरण के कार्य में लगा हुआ है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं विधायक सुरेश तिवारी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, अवध क्षेत्र के महामंत्री दिनेश तिवारी, युवा नेता नीरज सिंह, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…