गौतमबुद्वनगर/थाना फेस-२ लूट की घटना का अनावरण पुलिस कार्यवाही में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 40 हजार रू0 नगद, 01 लूट की सोने की चैन 02 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, 02 खोखा कारतूस 01 चार पहिया वाहन बरामद…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार

गौतमबुद्वनगर/थाना फेस-२ लूट की घटना का अनावरण पुलिस कार्यवाही में तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार लूट के 40 हजार रू0 नगद, 01 लूट की सोने की चैन 02 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, 02 खोखा कारतूस 01 चार पहिया वाहन बरामद…

दिनांक 02.02.2020 को थाना फेस-2 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम इलाहाबास से शाहदरा जाने वाले मोड़ के पास चार पहिया वाहन सवार बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरथार्थ कार्यवाही में दो बदमाश 1-अमन 2-मोहित घायल हो गये, जिन्हे एक अन्य बदमाश गौरव उर्फ भोलू के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके से अन्य बदमाश फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 40 हजार रू0 नगद, 01 लूट की सोने की चैन, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 01 चार पहिया वाहन बरामद हुये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.01.2020 को वादी से अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में थाना फेस 2 पर अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास के प्रयास किये जा रहे थे। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों लूट आदि कई घटनाओं को कारित करना तथा बरामद माल को उक्त घटना से संबंधित होना स्वीकार किया इस संबंध में थाना फेस 2 पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-अमन निवासी हल्दौनी थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्वनगर।
2-मोहित भाटी निवासी पंचायतन थाना साईट 5 गौतमबुद्वनगर।
3-गौरव उर्फ भोलू निवासी ग्राम शेरपुर थाना गुलावठी बुलन्दशहर।
बरामदगी
1-लूट के 40 हजार रू0 नगद, 01 लूट की सोने की चैन
2-02 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, 02 खोखा कारतूस
3-01 चार पहिया वाहन

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…