प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर…

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक के पेट में घोंपा चाकू, गंभीर…

गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में रविवार की रात प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद मजदूर के पेट में घोंप दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख.पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फ रार हो गया। घायल को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल के लिए रेफ र किया गया है। इस संबंध में घायल के चाचा ने हमलावर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। केस दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मसूरी थानाक्षेत्र में अजीम (19) पुत्र सलीम अपने परिवार के साथ रहता है और मेहनत मजदूरी करता है। अजीम के चाचा नौशाद ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े 8 बजे वह निंदा इंटर कॉलेज के सामने बने अपने दूसरे चाचा वसीम के घर से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में चाकू लेकर घात लगाए बैठे शोएब निवासी खाचा मसूरी रोड ने उसे घेर लिया और कहासुनी के बाद पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, चाकू लगने के बाद अजीम की निकली चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। घायल को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि हमलावर शोएब का घायल अजीम के परिवार की एक लडक़ी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर हमलावर और घायल का विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते अजीम को चाकू मारा गया है। इस संबंध में घायल के चाचा नौशाद ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर हमलावर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…