बच्ची से दुष्कर्म, हत्या के मामले में हुई पुलिसकर्मी की गवाही…
गाजियाबाद,। वरिष्ठ संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बच्ची की हुई दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अदालत में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी की गवाही हुई। इस केस में अब तक 13 गवाही हो चुकी है। पोक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक संजीव बखारवा ने बताया कि शुक्रवार को इस मामले में पवन नामक एक पुलिसकर्मी की गवाही हुई। पुलिसकर्मी ने घटना से संबंधित बयान दर्ज कराएं। इसके बाद अदालत ने लगातार गवाही के लिए तारीख लगा दी। बता दें कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के सिटी फॉरेस्ट में एक दिसंबर को साढे चार वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी सोनू गुप्ता जेल में बंद है।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…