कबाड़ के गोदाम में आग लगने से हड़कंप…

कबाड़ के गोदाम में आग लगने से हड़कंप…

लोनी,। गढ़ी शब्लू रोड पर बुधवार रात एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आशियाना सिटी कॉलोनी में शेरू का कबाड़ का गोदाम है। बुधवार रात करीब 1:30 बजे शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। कुछ देर में ट्रॉनिका सिटी से फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची, लेकिन आग भड़कने पर साहिबाबाद और वैशाली से तीन अन्य गाड़ियों को बुलाना पड़ा। गोदाम में प्लास्टिक और रबर आदि का सामान भरा था। इस कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्त करनी पड़ी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…