महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप…

महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप…

लोनी,। थानाक्षेत्र स्थित एक फैक्टरी की एक महिला कर्मी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उसके विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोनी बॉर्डर थाने की एक कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय शादीशुदा महिला पास की एक फैक्टरी में काम करती है। महिला का आरोप है कि उसके सामने वाली फैक्टरी में रामबीर भी काम करता है। रविवार देर शाम फैक्टरी से छुट्टी के बाद रामबीर बहाने से सुनसान स्थान पर ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…