मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के किलर डांस ने लूट ली महफिल

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के किलर डांस ने लूट ली महफिल

 

मुंबई, 27 अगस्त । बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधने के बाद दोनों अब सोशल मीडिया पर खुलकर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते दिख जाते हैं। साथ ही वो आए दिन किसी ना किसी इवेंट में एक साथ स्पॉट हो जाते हैं। हाल ही दोनों एक पार्टी में शामिल हुए जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका और अर्जुन डांस फ्लोर पर साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस दौरान कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आया। हालांकि कपल ट्रोल भी हो गया।

बीती रात मुंबई में कुणाल रावल के वेडिंग बैश में बीटाउन के काफी सेलेब्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे। इसी पार्टी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका-अर्जुन को एक साथ डांस करते देखा जा सकता है। दोनों ने मलाइका के फेमस सॉन्ग ‘छैय्या छैय्या’ पर शानदार डांस किया। इस दौरान कपल एक दूसरे के साथ रोमांटिक भी हुआ। दोनों के डांस ने पूरी महफिल लूट ली थी। उनके ये वीडिया काफी वायरल हो रहा। जहां एक तरफ फैंस को कपल का ये डांस काफी पसंद आ रहा है तो दूसरी तरफ वो एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि कपल को इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं बात करें आउटफिट की तो इस पार्टी में मलाइका खूबसूरत से ह्वाइट लहंगे और हैवी ज्वेलरी में नजर आईं। वहीं अर्जुन कपूर ऑल-ब्लैक में दिखाई दिए। ये पार्टी बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी थी। वो दोनों 28 अगस्त 2022 को शादी करने वाले हैं। इस प्री-वेडिंग पार्टी में काफी सारे बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…