पुर्तगाल में मंकीपॉक्स के 770 मामले

पुर्तगाल में मंकीपॉक्स के 770 मामल

 

लिस्बन, 12 अगस्त । पुर्तगाल में मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर 770 हो गए। यहां मई में पहला मामला सामने आया था। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएस) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुर्तगाली स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह 60 नए मामलों की पुष्टि की गई। उन्होंने बताया कि राजधानी लिस्बन और पोर्टो, उत्तरी पुर्तगाल में मामले पाए गए। यहां मंकीपॉक्स वायरस की चपेट में आए 43 फीसदी लोग 30-39 आयु वर्ग के हैं।

डीजीएस ने बताया कि मंकीपॉक्स संक्रमितों में से 99.3 प्रतिशत मरीज पुरुष हैं और महिलाओं में केवल पांच मामले ही सामने आए हैं।

पुर्तगाल ने 16 जुलाई से मंकीपॉक्स से ग्रस्ति मरीजों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया है और अब तक 70.2 प्रतिशत पात्र लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 23 जुलाई को मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय ंिचता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।

डब्ल्यूएचओ ने रविवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर 27,814 मामले सामने आए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका (7,510), स्पेन (4,577) और जर्मनी (2,887) सूची में शीर्ष पर होने के साथ पुर्तगाल इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित 10 देशों में से एक है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…