चीन में बढ़ेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

चीन में बढ़ेगा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

बीजिंग, 08 अगस्त । चीन में कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। हर दिन तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जो दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मौसम विज्ञान केंद्र के हवाले से कहा, सिचुआन, चोंगकिंग, शानक्सी, शेडोंग, हेनान, अनहुई, जिआंगसु, शंघाई, हुबेई, गुइझोउ, हुनान, जियांग्शी, झेजियांग, फुजि़यान, गुआंग्शी, ग्वांगडोंग और शिनजियांग के कुछ हिस्सों में 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पहुंचने की संभावना है।

इसके अलावा, शानक्सी, हुबेई और चोंगकिंग के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को उच्च तापमान की अवधि के दौरान बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

चीन में चार-स्तरीय कलर-कोडिड मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसमें रेड सबसे गंभीर चेतावनी का प्रतिनिधित्व करता है। इसके बाद ऑरेंज, येलो और ब्लू होता है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…