अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत…

अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत…

एलन (अमेरिका), 02 जुलाई। अमेरिका के केंटुकी प्रांत में एक व्यक्ति ने पुलिस के एक दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके कारण तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंटुकी प्रांत के एलन शहर में बृहस्पतिवार रात यह घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने 49 वर्षीय आरोपी लांस स्टोर्ज़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम उसके घर वारंट देने गई थी। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में एक आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी भी घायल हो गया और पुलिस का एक कुत्ता मारा गया। फ्लॉयड काउंटी शेरिफ जॉन हंट ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…