शराब के नशे में बदमाश ने दो को पीटा…

शराब के नशे में बदमाश ने दो को पीटा…

नई दिल्ली, 19 जून। उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में शनिवार को शराब के नशे में एक बदमाश ने अपने साथी के साथ दो लोगों की पिटाई कर दी। घायल 31 वर्षीय नीरव और रविंद्र सिंह को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित नीरव गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। शनिवार शाम को वह कंपनी के साथी रविंद्र के साथ एक ग्राहक से बात करने के लिए भजनपुरा आए थे। शाम करीब छह बजे शराब के नशे में दो युवक उनके पास पहुंचे और गाली-गालौच करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक ने कहा कि मेरा नाम अमित राणा है और मैं इलाके का घोषित बदमाश हूं। वहीं, दूसरे ने अपना नाम सचिन बताया। इसके बाद दोनों ने नीरव और रविंद्र की पिटाई कर दी। दोनों के घायल होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नीरव और रविंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…