हादसे के बाद 29 लोगों का अतापता नहीं, परिजन अब भी काट रहे हैं चक्कर…

हादसे के बाद 29 लोगों का अतापता नहीं, परिजन अब भी काट रहे हैं चक्कर…

नई दिल्ली, 14 मई। बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद परेशान परिजन अपने लोगों की तलाश में शुक्रवार रात से ही कभी अस्पताल तो कभी थाने और कभी घटनास्थल के चक्कर काट रहे हैं। यह सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी रहा। घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को अंदर कुछ लोगों के अवशेष मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 30 से 35 तक पहुंच सकती है।

घटना के बाद तक 29 लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 24 महिलाएं और पांच पुरुष हैं। मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने उनकी डीएनए जांच कराए जाने का निर्णय लिया है। शनिवार सुबह घटना स्थल पर एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। संजीव गुप्ता की अगुवाई में फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एवं अवशेष को इकट्ठा कर रहे है।

गुमशुदा लोगों की सूची:

सोनी कुमारी (35 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज ठाकुर, तानिया (27 वर्ष, महिला) पुत्री चंद्र भूषण, नरेंद्र (26 वर्ष, पुरुष) पुत्र कन्हैया लाल, मोहिनी (38 वर्ष, महिला) पत्नी विजय पाल, पूजा (19 वर्ष, महिला) पुत्री राजेश, भारती देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी चमन, गीता देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी उपेंद्र सिंह, कैलाश जानी (55 वर्ष, पुरुष) पुत्र बहादुर सिंह, अमित जानी (34 वर्ष, पुरुष) पुत्र कैलाश जानी, मधु देवी (29 वर्ष, महिला) पत्नी अमित कुमार, मोनिका (21 वर्ष, महिला) पुत्री विजय बहादुर, यशोदा देवी (35 वर्ष, महिला) पत्नी विश्वजीत, मुस्कान (22 वर्ष, महिला) पुत्री इस्लामुद्दीन, स्वीटी (32 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज कुमार, प्रवीन (33 वर्ष, पुरुष) पुत्र आशाराम, पूजा (19 वर्ष, महिला) बहन मोनी, मोहिनी (40 वर्ष, महिला) मां पीयूष, भारती नेगी (45 वर्ष, महिला) बहन वीरेंद्र नेगी, रंजू देवी (32 वर्ष, महिला) देवर राजकुमार, यशोदा देवी (34 वर्ष, महिला) पड़ोसी रवि कुमार, मधु (21 वर्ष, महिला) पुत्री राकेश, पूनम (19 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल, प्रीति (24 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल, निशा कुमारी (18 वर्ष, महिला) चाचा सुमन, विशाल (24 वर्ष, पुरुष) पुत्र मिथलेश, मधु (24 वर्ष, महिला) चाचा अकन, गीता चौहान (45 वर्ष, महिला) पत्नी रामभवन, सोनम (20 वर्ष, महिला) भाई अनुराग और आशा (30 वर्ष, महिला) भाई वीरपाल है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…