बरात में नाचने की बात को लेकर हुआ विवाद…

बरात में नाचने की बात को लेकर हुआ विवाद…

कहासुनी के बाद कर दी हत्या…

इंदौर। खुड़ेल थाना क्षेत्र के गांव दूधिया में बरात में आए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाचने की बात को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक दूधिया में महेश रावत की बेटियों की शादी थी। मंडलेश्वर के चोली ग्राम से मंशाराम (50) भी इसमें शामिल होने के लिए परिवार के साथ आया था। यहां मंशाराम की बारातियों से कहासुनी हुई थी। इस पर परिवार के लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। रात करीब 12 बजे मंशाराम रसोई घर के पास बैठा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। झगड़े की आवाज सुनकर यहां जमाई विष्णु और अन्य रिश्तेदार पहुंचे। लेकिन तब तक मंशाराम बेसुध हो गया था। उसे एमवाय अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नाचने की बात को लेकर विवाद सामने आ रहा है। दामाद विष्णु के अनुसार बताया कि मंशाराम मजदूरी करते थे। अपने साढू़ की बेटियों की शादी के लिए दूधिया आए थे। परिवार के लोग दूसरे आयोजन में व्यस्त थे। मंशाराम रसोई के पास बैठे थे जहां कुछ देर बाद वह घायल हालत में मिले। उनके शरीर पर चाकू से वार किए गए थे। घर के सामने रहने वाला शोभाराम वहां पर नाचने के लिए आया था। इस पर मंशाराम ने उसको भगा दिया था। इसके कुछ देर बाद शोभाराम अपने दो दोस्तों के साथ वापस लौटा और मंशाराम पर चाकू से हमला कर दिया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…