रणजी ट्रॉफी 2022: आईपीएल 2022 शुरू होने से यश धुल ने दिखाया जलवा, रणजी डेब्‍यु में ठोका ताबड़तोड़ शतक…

रणजी ट्रॉफी 2022: आईपीएल 2022 शुरू होने से यश धुल ने दिखाया जलवा, रणजी डेब्‍यु में ठोका ताबड़तोड़ शतक…

गुवाहाटी, 17 फरवरी। आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 जीतने वाली भारतीय टीम कप्तान यश ढुल ने रणजी ट्रॉफी 2022 टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए अपना डेब्‍यु टैस्‍ट मैच खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक ठोक डाला। यश आईपीएल में भी दिल्‍ली कैपिटल के लिए खेलेंगे। अपने इस शतक से आईपीएल फ्रेंचाइज को उन्‍होंने दिखा दिया कि टीम ने उन्‍हें 50 लाख रुपए में लेकर कोई घाटे का सौदा नहीं किया है। अपने डेब्‍यु मैच में शतक लगाकर ढुल सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा की लीग में खड़े हो गए हैं। आपको बता दें क‍ि देश का सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट दो साल के बाद शुरू हुआ है।

नो बॉल की वजह से बन गया शतक

ढुल ने बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में चल रहे एलीट ग्रुप एच प्रतियोगिता में तमिलनाडु के खिलाफ शतक बनाया। ओपनिंग के लिए भेजे गए ढुल ने सिर्फ 133 गेंदों में 16 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। मैच में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जब ढुल 97 पर थे तो एम मोहम्मद ने उन्‍हें आउट कर दिया, लेकिन गेंद नो-बॉल होने के कारण ढुल को जीवनदान मिल गया और दिल्‍ली के इस युवा बल्‍लेबाज ने अपने डेब्‍यु मैच में शतक जमाया।

ढुल सचिन, रोहित के साथ एलिट लिस्‍ट में हुए शामिल

भारत अंडर-19 को विश्व कप जीत दिलाने के एक महीने से भी कम समय के बाद, ढुल भी रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटरों की एक विशिष्ट सूची में शामिल हो गए। इस सूची में महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अमोल मजूमदार के साथ, और वर्तमान भारत के कप्तान रोहित शर्मा अन्य दिग्गजों के साथ शामिल हैं। ढुल का शतक अंडर-19 विश्व कप में उनके शानदार फॉर्म के दम पर आया, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाया था।

डीसी ने आईपीएल 2022 में यश धुल को खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी के दौरान, ढुल को उनके घरेलू पक्ष दिल्ली कैपिटल (डीसी) ने 50 लाख की राशि में लिया है। डीसी ने पहले पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे स्टार अंडर -19 क्रिकेटरों को साइन किया था, जो अब आईपीएल में प्रमुख नाम बन गए हैं। शॉ 2021 में डीसी के लिए 15 मैचों में 479 रन बनाने के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जबकि पंत 16 मैचों में 419 रन के साथ तीसरे स्थान पर थे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…