थाना गोवर्धन पुलिस ने 73 वा गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया…

थाना गोवर्धन पुलिस ने 73 वा गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया…

थाना प्रभारी राजकमल जी द्वारा सभी पुलिस स्टॉफ को कराई शपथ ग्रहण…

हमारे देश में गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है, हम आपको बताते दे कि 26 जनवरी 1950 को हमारी संविधान पारित किया गया था तभी से यह दिन हमारे भारतवर्ष में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, तथा सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालयों में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है,इसी के चलते आज थाना गोवर्धन को तीन रंगों के गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया वहीं पुलिस कर्मियों के द्वारा तिरंगे को सलामी भी दी गई, थाना प्रभारी राज कमल सिंह ने समय अवधि को ध्यान में रखते हुए ध्वजारोहण किया वही सभी पुलिसकर्मी के द्वारा राष्ट्रीय गान किया गया वही थाना प्रभारी राजकमल सिंह के द्वारा अपने सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रतिज्ञा भी दिलाई गई कि वह देश के संविधान की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे वही थाना प्रभारी राजकमल सिंह के द्वारा सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को चुनावों में सतर्कता बरतने एवं ड्यूटी पर चौकन्ना रहकर चुनाव को संपन्न कराने की बात भी कही तथा 26 जनवरी के महत्व को भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बताया ती है 26 जनवरी क्यों मनाई जाती है तत्पश्चात सभी पुलिस कर्मियों को मिठाई वितरित करते गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई।।

पत्रकारअमित गोस्वामी की रिपोर्ट…