नीलकमल और शिल्पी का गीत ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज, 3 घंटे में मिले 3 लाख से ज्यादा व्यूज…

नीलकमल और शिल्पी का गीत ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज, 3 घंटे में मिले 3 लाख से ज्यादा व्यूज…

मुंबई, 04 जनवरी। भोजपुरी स्टार सिंगर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘बुर्ज खलीफा’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह गाना भव्य तरीके से फिल्माया गया है, जिसमें उनका साथ दे रही हैं ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी।

अभिनेत्री नीलम गिरी और नीलकमल सिंह के इस गाने को विदेश में फिल्माया गया है, जिसमें नीलकमल सिंह और नीलम गिरी बुर्ज खलीफा, दुबई ब्रिज और सड़कों पर धमाल मचा रहे हैं। गीत में नीलम गिरी का वेस्टर्न लुक दर्शकों को दीवाना बना रहा है। वैसे भी नीलम गिरी के फैंस को उनके नए वीडियोज का इंतजार रहता हैं। जैसे ही वे सोशल मीडिया पर वह अपना कोई भी वीडियो डालती हैं, तो दर्शक उसे हाथो-हाथ लेते हैं। ‘बुर्ज खलीफा’ गीत की खबर लिखे जाने तक इसे 3 घंटे में 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना मिलियन क्लब में शामिल होने की तरफ तेजी से भाग रहा है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘बुर्ज खलीफा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर नीलकमल सिंह और शिल्पी राज, फीचरिंग नीलम गिरी, लेखक आशुतोष तिवारी, म्यूजिक आर्या शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल, एडिटर मीत जी, डीआई रोहित मिक्स और मास्टर जीतू शर्मा हैं। गीत के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…