पेपरलेस बॉर्डर एंट्री के लिए ऐप लॉन्च करेगा जापान…

पेपरलेस बॉर्डर एंट्री के लिए ऐप लॉन्च करेगा जापान…

टोक्यो, 15 दिसंबर| जापान की डिजिटल एजेंसी ने कहा कि वह अगले सप्ताह से एक एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर शुरू करेगी, जो पर्याटकों और लौटने वालों लोगों को सरल कस्टम, इमिग्रेशन और क्वारंटीन (सीआईक्यू) प्रक्रियाओं से गुजरने में सक्षम बनाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विजिट जापान वेब सेवा अगले सोमवार को शुरू होने वाली है, जो यात्रियों को सीआईक्यू पेपर दस्तावेज जमा करने से छूट देगी, अगर वे स्मार्टफोन और अन्य उपकरणों पर पहले से पंजीकरण करते हैं।

जापानी सरकार ने संक्रमण के जोखिम को कम करने और कर्मचारियों की कमी से प्रभावित एयरपोर्ट सीआईक्यू सुविधाओं पर अधिकारियों पर बोझ कम करने की कोशिश में प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण पर जोर दिया।

यात्रियों को ऐप के माध्यम से अपने नाम, पते, स्वास्थ्य की स्थिति और अन्य जानकारी वाले क्वारंटीन प्रश्नावली और सीमा शुल्क घोषणाओं को पंजीकृत करने की आवश्यकता है।

सीमा नियंत्रण के अधिकारी यात्रियों को क्यूआर कोड स्कैन करके जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने स्मार्टफोन या अन्य उपकरण दिखाने के लिए कहेंगे। नए ऐप से प्रवेश प्रक्रियाओं के समय को कम करने की उम्मीद है।

ऐप शुरू में अंग्रेजी और जापानी भाषा में उपलब्ध होगा और बाद में इसमें अन्य भाषाओं को जोड़ा जाएगा।

कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के फैलने के बीच जापान ने अपने सीमा नियंत्रण को कड़ा कर दिया है, जिससे दैनिक मामलों की संख्या बढ़कर 3,500 हो गई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट