आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही तड़प, रोहित शेट्टी ने अहान का फिल्मी दुनिया में किया स्वागत…

आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही तड़प, रोहित शेट्टी ने अहान का फिल्मी दुनिया में किया स्वागत…

मुंबई, 04 दिसंबर। बॉलीवुड के सुपरस्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प आज रिलीज कर दी गई है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित लग रहें हैं। ऐसे में रोहित शेट्टी ने भी अहान का फिल्मों में स्वागत किया है।

बॉलीवुड के पॉवर निर्देशक रोहित शेट्टी ने अहान का फिल्मों में स्वागत किया है। उन्होंने अहान का स्वागत करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, “अहान शेट्टी को प्रस्तुत कर रहा हूं। तड़प आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अहान फिल्मी दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ है।”

बता दें कि तड़प अहान की डेब्यू फिल्म है जिसको की मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म की पटकथा रजत अरोड़ा द्वारा लिखी गई हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया है। ‘तड़प’ साउथ की फिल्म आरएक्स 100 की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। साउथ में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  बहुत बड़ी हिट रही थी।

फिल्म तड़प में अहान शेट्टी के अलावा तारा सुतारिया भी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म आज 03 दिसंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। अब देखना होगा कि दर्शक इस फिल्म को किस प्रकार की प्रतिक्रिया देते हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…