Petrol Diesel Price to Decline:..

Petrol Diesel Price to Decline:..

केंद्र सरकार ने अपने इंसरजेंसी स्ट्रैटजिक रिजर्व से…

5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में उतारने का फैसला लिया है…

Petrol Diesel Price to Decline: आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आ सकती है,क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है।केंद्र सरकार ने अपने इंसरजेंसी स्ट्रैटजिक रिजर्व से 5 मिलियन बैरल कच्चा तेल बाजार में बेचने का फैसला लिया है, सरकार के इस कदम से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीदै है।
सूत्रों के मुताबिक भारत के पास 38 मिलियन बैरल कच्चा तेल का रिजर्व है जो देश के पूरब और पश्चिम कोस्टल एरिया में अंडरग्राउंड स्टोर कर रखा गया है,जिसमें से 5 मिलियन बैरल तेल अगले 7 से 10 दिनों के भीतर बाजार में उतारा जाएगा,इससे पहले अमेरिका जापान और कुछ और देशों ने भी कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के मद्देनजर अपने रणनीतिक रिजर्व से कच्चा तेल बाजार में बेचने का फैसला किया है।इन देशों के इस फैसले के बाद से कच्चे तेल की बढ़ती कीमत पर लगाम भी लगी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…