भाजपा एसटी मोर्चा के नेता राम सिंह मुंडा पर जानलेवा हमला…

भाजपा एसटी मोर्चा के नेता राम सिंह मुंडा पर जानलेवा हमला…
 
विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया…
जमशेदपुर 2 नवंबर। झारखंड सरकार भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जमशेदपुर भाजपा में अनेकों पद पर रहे राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में आज अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। साक्ची गोल चक्कर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बिनानंद सिरका के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया कार्यकर्ताओं ने शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर उरांव घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू समेत अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उन्होंने शहर एवं पूरे प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था रसातल में चली गई है, अपराधियों का पुलिस प्रशासन से खौफ खत्म हो चुका है। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर आए दिन हो रहे हमले की उन्होंने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राजनीतिक हिंसा का स्थान लोकतंत्र में नहीं है और इसके पीछे जो भी दोषी हैं जिला प्रशासन उन सभी को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें वहीं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने राम सिंह मुंडा पर हुए जानलेवा हमला की कड़ी शब्दों में निंदा की, उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है दीपावली के दिन इस प्रकार की घटना सुबह-सुबह हो जाना; जिला प्रशासन एवं पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है। पुलिस प्रशासन को इन सब घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्य करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर उपस्थित रहे प्रदेश प्रवक्ता काजू साडिल, विजय कुमार गोंड, उपेंद्रनाथ सरदार,  डॉक्टर आरके मांझी, राजेंद्र मुंडा, विजय सोय, सोमा दिग्गी, सुनील दिग्गी, धनंजय सरदार, शशि सरदार, दानियाल दानिश,  नंदजी प्रसाद, तौसीफ अहमद, सदानंद महतो व अनेक कार्यकर्ता।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…