*महिला की अश्लील वीडियो बनाई, फिर चाकू से किया हमला*

*महिला की अश्लील वीडियो बनाई, फिर चाकू से किया हमला*

*फरीदाबाद।* मुजेसर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले महिला की अश्लील वीडियो बनाई। वीडियो डिलीट करने की कहने पर उसने महिला के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआइटी-1 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि जवाहर कालोनी निवासी भूपेंद्र ने उसकी पत्नी की अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना रखी है। वह वीडियो के आधार पर उसकी पत्नी को परेशान करता था। महिला के पति ने भूपेंद्र से कहा कि वह उन्हें परेशान न करे। बात करने के बहाने भूपेंद्र ने उसे व उसकी पत्नी को मुजेसर गंदे नाले के पास बुला लिया। वहां उसकी पत्नी पर चाकू से दो बार वार कर वह फरार हो गया। चाकू से महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।