अचानक आई बाढ़ से एक महिला की मौत

तिरुपति में अचानक आई बाढ़ से एक महिला की मौत

तिरुपति, 23 अक्टूबर। कर्नाटक की एक नवविवाहित महिला की शनिवार सुबह तिरुपति में बाढ़ के पानी में फंसने से मौत हो गई, जब वह अपने पति और अन्य रिश्तेदारों के साथ तिरुमाला मंदिर जा रही थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक वाहन चर्च के पास रेलवे अंडरपास में बाढ़ के पानी में फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छह लोगों को बचाया। हालांकि, एक महिला की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति और दो साल की बच्ची समेत छह लोगों को बचाया, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

कुछ हिस्सों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में भारी बारिश