दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद

महाराष्ट्र: ठाणे में दो अज्ञात व्यक्तियों के शव बरामद

ठाणे, 21 अक्टूबर। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार सुबह अलग-अलग स्थानों से दो अज्ञात लोगों के शव बरामद हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मुम्ब्रा इलाके में सुबह आठ बजे एक छोटी नदी से एक व्यक्ति का शव मिला और इस व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है। इसकी जानकारी मिलने पर आरडीएमसी, पुलिस और स्थानीय अग्निशमन कर्मियों का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा। शव को पानी से

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

दो दिन में 24 लोगों की मौत; रेलवे स्टेशन वाली रेल लाइन बही, पुल टूटा

बाहर निकालकर मुम्ब्रा पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने पोस्टमार्टम के लिए उसे एक सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। इसी बीच, एक अज्ञात व्यक्ति का शव डोंबिवली शहर के शेलार नाका में एक सड़क पर पड़ा मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे और डोंबिवली में पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

सरावल में माता के मंदिर पर शोभायात्रा के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन संपन्न…