माफी मांगने से इनकार पर हुई थी पेंटर की हत्या

माफी मांगने से इनकार पर हुई थी पेंटर की हत्या

नई दिल्ली। संगम विहार में रविवार रात हुई पेंटर इमरान की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार 18 वर्षीय निराला और 19 वर्षीय अजय समेत चारों आरोपी इमरान के जानकार हैं। आरोपियों के अनुसार, इमरान ने गाली दी थी लेकिन माफी नहीं मांग रहा था। इस कारण उसे मार डाला। संगम विहार के एल-ब्लॉक में रविवार रात को चाकू से गोदकर 19 वर्षीय इमरान की हत्या कर दी गई थी। नेब सराय थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के बाद उनके ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपी निराला, अजय और दो नाबालिगों

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट👇

10 बांध के लिए ‘रेड अलर्ट’, कक्की बांध खोला गया, सबरीमला यात्रा रोकी गई

को पकड़ा। आरोपी निराला और अजय ने बताया कि दोनों पेंटर हैं। इमरान भी उनके साथ काम करता था। काम के दौरान ही किसी बात पर इमरान ने निराला के साथ गाली-गलौज कर दी थी। निराला ने इमरान से माफी मांगने के लिए कहा लेकिन वह इससे इनकार कर रहा था। रविवार रात को इमरान घर पर भोजन कर रहा था। तभी निराला ने फोन कर उसे बाहर बुलाया। इमरान के पहुंचने पर निराला और अन्य आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट👇

सरलता और प्रतिभा के धनी सहकारिता राज्यमंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत जी से एक यादगार मुलाकात