सांसद रतनलाल व नायब सिंह ने किए माता के दर्शन

पंचकूला: सांसद रतनलाल व नायब सिंह ने किए माता के दर्शन

पंचकूला, 11 अक्टूबर। अश्विन नवरात्रों के अवसर पर सोमवार को अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया व कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर महामायी का आशीर्वाद लिया और यज्ञ में

आहुति डाली। सांसद रतनलाल कटारिया ने देश व प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनायें देते हुए कहा कि नवरात्रों के उपलक्ष्य में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम देशभर में पूरे हर्षोंल्लास से मनाया जा रहा हैं।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

प्रसपा के मंडल अध्यक्ष कासगंज पहुंचे

उन्होंने कहा कि देश के कोने कोने से भगतजन यहां अपनी मनोकामनाए लेकर आते हैं और माता मनसा देवी उनकी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। कुरुक्षेत्र

लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज उन्होंने महामायी के दर्शन कर प्रदेश व देश के लोगों के लिए मंगलकामना की है। इस अवसर पर उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, नरेंद्र जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

बच्चों और किशोरों को नशे से दूर रहना कौन सिखाएगा ..ज्योति बाबा…