किसान आन्दोलन को ले केजरीवाल की भूमिका दोहरी : अनिल चौधरी

किसान आन्दोलन को ले केजरीवाल की भूमिका दोहरी : अनिल चौधरी

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों के नरसंहार पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करके गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने वाली मोदी योगी सरकार के कार्यकाल को इतिहास के पन्नों काले अक्षरों में

लिखा जाएगा क्योंकि पिछले 10 महीनों से मोदी सरकार देश के अन्नदाता के साथ लगातार अन्याय और अत्याचार कर रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमारआज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ लखीमपुर दौरे पर गए जहां किसानों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बिना एफ.आई.आर. के 3 दिनों तक गिरफ्तार करके

ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में रखना तथा अनेकों कांग्रेस व विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को घटना स्थल पर नही जाने देना भाजपा की मोदी योगी सरकार की निरंकुशता को उजागर करता है। अनिल कुमार ने कहा कि मोदी सरकार लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और केन्द्रीय राज्यमंत्री से तुरंत इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित केवल पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत यह

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास…

दर्शाता है कि मोदी सरकार की जड़े हिल चुकी है। उन्होंने कहा मोदी सरकार अपने निरंकुश रवैये के तहत योजनाबद्ध तरीके से देश भर में किसानों पर प्रहार कर रही है, जबकि किसान पिछले 10 महीनों से किसान विरोधी कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे है। अनिल कुमार ने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे है, जबकि किसान आंदोलन को दबाने में मोदी सरकार के साथ उन्होंने दोहरी भूमिका निभाई है।

केजरीवाल किसान आंदोलन के प्रति शुरु से ही राजनीति कर रहे है और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में किसानों की लड़ाई लड़ने की बात करने के बावजूद पीड़ित परिवारों से लखीमपुर खीरी मिलने नही गए, केवल कोरी बयानबाजी कर रहे हैं। अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश को भाजपा ने सुप्रशासन देने की जगह भ्रष्टाचार और अराजकता अड्डा बना दिया है। उन्हांने कहा कि योगी के गुंडाराज में केन्द्रीय राज्य मंत्री के बेटे जिसने चार किसानां को अपनी कार से कुचल कर हत्या कर वह

खुले आम घूम रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार के कार्यकाल में किसानों का जीवन असुरक्षित हो गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर धरना स्थलों सेकिसानों को बाहर निकालने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि मोदी योगी सरकार से डरे बिना किसान धरना प्रदर्शन करने के लिए कृतसंकल्प है, जब तक कृषि कानूनों को वापस नही लिया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

लिंक पर क्लिक कर पढ़िये “हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट

सिखों के प्रति सहानुभूति को झूठा बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए पोस्टर…