घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास…

घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास…

विरोध पर बेरहमी से पिटाई…

गुरुग्राम। दलित महिला के घर में घुस कर पड़ोस में रहने वाले युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकत करने के साथ-साथ छेड़छाड़ भी की। आरोपियों ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और महिला के चिल्लाने पर आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़िता का घर के बाहर घसीट कर लेकर गए और बेरहमी से पीटा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मंगलवार को सेक्टर-37 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सेक्टर-37 थाना क्षेत्र निवासी महिला (29) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 सितंबर रात साढ़े सात बजे वह घर पर अकेली थी और खाना बना रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आधा दर्जन युवक घर में घुस आए। इसके बाद आरोपियों ने उसको पकड़ लिया और अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट भी की। आरोपियों से बचने के लिए पीड़िता ने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। उसके बाद आरोपी महिला को घसीटते हुए गली में लेकर गए। गली में पड़ोस के कुछ लोग हाथों में डंडे, लाठी और सरिया लेकर आए और मारना शुरू कर दिया। महिला को बेरहमी से पीटा और महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन भी छीन ली। महिला के बेहोश होने के बाद आरोपी छोड़कर फरार हो गए। जब महिला को होश आया तो वह नागरिक अस्पताल में भर्ती थी। महिला की हालत को देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…