पूर्व भाजपा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पूर्व भाजपा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 07 सितंबर। दिल्ली में पूर्व भाजपा सांसद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ रियल एस्टेट कंपनी के साथ ठगी करने का आरोप लगा है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भाजपा के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के खिलाफ 65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक रियल एस्टेट कंपनी के साथ उन्होंने ये ठगी की है। जानकारी के अनुसार, ठगी को लेकर इस मामले की शिकायत अदालत में की गई थी।

अदालत ने मामले की सुनवाई करने के दौरान आर्थिक अपराध शाखा को निर्देश दिए हैं कि इस बाबत एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन की जाए। इसी आदेश पर आर्थिक अपराध शाखा ने एफआईआर दर्ज की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संपत्ति विवाद के मामले में पिछले सप्ताह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने पुलिस को तंवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। जल्द ही उनसे पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल उनको समन भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद जांच में उन्हें पुलिस द्वारा बुलाया भी जा सकता है। भाजपा के पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकता है। आपको बता दें कि पूर्व भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर 2014 में पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। जिसमें उनको जीत मिली थी।