प्रयास करें कोराना की तीसरी लहर नहीं आए, आई तो लोगों की मदद करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

प्रयास करें कोराना की तीसरी लहर नहीं आए, आई तो लोगों की मदद करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

भोपाल, 06 सितंबर। हम सब यह प्रयास करें कि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आए। लेकिन यदि संक्रमण फिर से फैला तो भाजपा कार्यकर्ता लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। भाजपा बैरागढ़ मंडी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने यह बात की। संस्कार स्कूल में स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत बैठक हुई। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं टीकमगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह मुख्य वक्ता एवं भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली एवं दूसरी लहर के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता की पूरी मदद की। यही सेवा भावना हमारी पार्टी के संस्कारों में शामिल हैं। विकास वीरानी ने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें लापरवाही नहीं करनी है। सबको मिलकर संक्रमण से बचने का पूरा प्रयास करना है। शारीरिक दूरी का पालन करना, मास्क पहनना एवं भीड़ से बचना हमारी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। बैठक में तय किया गया कि संक्रमण को रोकने के लि

कार्यकर्ता नागरिकों को जागरूक करेंगे। यदि तीसरी लहर आई तो लोगों की मदद की जाएगी। इसके लिए बूथ स्तर पर कमेटियां गठित की जाएंगी। प्रत्येक कमेटी में कम से कम एक महिला कार्यकर्ता शामिल होगी। मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी ने बताया कि कमेटियों के नाम जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ नेता महेश खटवानी, मनीष बागवानी, गुड्डू मेहरा, मिक्की दास, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शीला शामनानी, किरण वाधवानी एवं सीमा लालवानी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री सूरज यादव ने किया।