युवक को गांजा सहित किया गिरफ्तार

युवक को गांजा सहित किया गिरफ्तार

पलवल, 02 सितंबर। गदपुरी थाना अंर्तगत गांजा की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक से पुलिस ने 26 किलो गांजा बरामद किया है। हेड-कांस्टेबल विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक गांजा की तस्करी कर रहा है और उसके पास भारी मात्रा में गांजा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और गांव पृथला के समीप उसे पकड लिया। पुलिस ने उसके कब्जे 26 किलो गांजा बरामद किया और उसकी पहचान गांव निवासी समयबीर के तय पर की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।