राज्यमंत्री व उनके प्रतिनिधि पर 50 प्लाटों को कब्जाने का लगाया आरोप…

राज्यमंत्री व उनके प्रतिनिधि पर 50 प्लाटों को कब्जाने का लगाया आरोप…

पुरोहित के खिलाफ केस दर्ज…

गाजियाबाद। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व उनके प्रतिनिधि अजय राजपूत पर 50 प्लाटों पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाने वाले पुरोहित के खिलाफ थाना विजयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता अजय राजपूत का कहना है कि प्लाट का विवाद दो लोगों के बीच है और दोनों ही मुझे नहीं पहचानते। बावजूद इसके केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के नाम लिखा पत्र खोड़ा निवासी परमात्मा पांडे ने वाट्सएप ग्रुपों पर डाल दिया।

अजय राजपूत में इस पत्र पर शिकायतकर्ता का नाम व नंबर नहीं है। पत्र में लिखा है कि सुदामापुरी में नगर निगम की ओर से निचले तबके के लोगों को आवंटित 50 प्लाटों पर अजय राजपूत, विनोद व अमित राजपूत ने कब्जा कर बेच दिया है। यह सब शहर विधायक के इशारे पर चल रहा है। नगर निगम के अधिकारी भी कह रहे हैं कि मामला मंत्री लेवल का है, हम इसमें कोई मदद नहीं कर सकते।

अजय राजपूत का कहना है कि परमात्मा पांडे और एक अन्य व्यक्ति के बीच सुदामापुरी के प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है। पहले परमात्मा पांडे ने उन पर कब्जे के आरोप लगाए और फिर दूसरे पक्ष ने भी उन पर वही आरोप लगा दिए। बैठक कर लोगों से पूछा गया तो उक्त लोग उन्हें पहचानते ही नहीं थे। नगर निगम ने भी रिपोर्ट दे दी। विवाद के चलते पुलिस भी कई बार मौके पर गई। उनकी संलिप्तता से पुलिस ने भी इन्कार किया है। बावजूद इसके उनका व राज्यमंत्री का नाम घसीटकर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

परमात्मा पांडे का कहना है कि नगर निगम ने जिस व्यक्ति को प्लाट आवंटित किया था, उससे उन्होंने खरीद लिया था। इस पर बाउंड्री आदि कराई। आसपास के लोग भी इसकी गवाही दे देंगे। बीते दिनों निर्माण शुरू कराया तो अजय राजपूत के लोग आए और निर्माण रुकवा दिया। पुरोहित के मुताबिक उनका आवंटी जिंदा है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उनके आवंटी की मौत हो चुकी है। आरोप है कि मंत्री के इशारे नगर निगम से आवंटित 50 प्लाट अवैध रूप से बेचे जा चुके हैं।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।- महावीर सिंह, एसएचओ, विजयनगर।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…