वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र के बेटे के बाद बहू का भी निधन…

वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र के बेटे के बाद बहू का भी निधन…

लखनऊ, 18 मई। बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के वरिष्ठतम निदेशक और वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र की बहू का भी निधन हो गया। पिछले 09 मई को अच्युतानंद मिश्र के बेटे राघवेन्द्र मिश्र का राम मनोहर लेहिया अस्पताल में निधन हुआ था। वे कोरोना संक्रमित थे। वे अभी 31 मार्च को ही ऊर्जा विभाग ‘शक्ति भवन’ से सेवानिवृत हुए थे। परिजन ने बताया कि अच्युतानंद मिश्र की बहू पति के देहांत के बाद से काफी गम में रहने लगी थीं। आज मिश्र की बहू के देहांत की खबर पाकर उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। जो लोग नहीं पहुंच सके हैं, वो सोशल मीडिया के फेसबुक और व्हाटसअप के जरिये अपनी शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र के बेटे राघवेंद्र मिश्र ने कोरोना के शुरुआती लक्षण मिलने के बाद अपनी जांच कराई थी। इसमें वह संक्रमित पाए गए थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत ठीक हो गई थी। मगर शनिवार आठ मई की रात को अचानक फिर उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार नौ मई को वह कोरोना की जंग हार गए थे। बेटे के बाद अब आज बहू के निधन से अच्युतानंद मिश्र का परिवार बेहद कष्ट में है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…