लॉकडाउन में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने नौ लोगों को दबोचा

लॉकडाउन में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने नौ लोगों को दबोचा

गाजियाबाद। लोनी पुलिस ने शनिवार को अखाड़े वाली गली में छापा मारकर एक घर में जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14 हजार 40 रुपये नकदी, 5 मोटर साईकिल, 9 मोबाईल फोन, 2 लाईट व एक चर्खी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि लोनी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि अखाड़े वाली गली में मनोज नामक युवक ने अपने घेर को ही जुआ घर में तब्दील कर दिया है। वहां अनेक लोग जुआ खेल रहे हैं। लोनी के थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ तत्काल वहां पर छापा मारा और जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में वसीम उर्फ बिसारिया, पप्पू उर्फ सुना,अरुण, अंकुर,महेंद्र, पुत्तन, अकबर, नईम व सुंदर है। जबकि मनोज फरार है। उन्होंने बताया कि मनोज को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।