आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 27 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-बुधवार,दिनांक 27 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज भावनात्मक बातों का प्रभाव दिखने की वजह से काम के प्रति लापरवाही हो सकती है। हर विषय में जरूरत से अधिक सोचना आपके लिए समस्या का कारण होगा जो केवल रिश्तों में ही नहीं, लेकिन आपके हर निर्णय पर प्रभाव आज डाल सकता है।

करियर : विदेश से संबंधित कार्यों के बारे में योग्य व्यक्ति के साथ चर्चा करके ही आगे बढ़ें।

लव : पार्टनर द्वारा कही गई हर एक बात पर अधिक विचार करने की वजह से रिलेशनशिप में तनाव बनेगा।

हेल्थ : दिनचर्या और जीवन शैली को ठीक करने की कोशिश करें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

🐄 वृषभ: आज आपके अंदर आ रहे ही सकारात्मकता की वजह से परिस्थिति में भी बदलाव नजर आएगा। कठिन बातों को समझाने का प्रयास आपका जारी रहेगा। नए व्यक्ति के साथ हो रही मुलाकात आपको काम से संबंधित अवसर प्राप्त करा सकती है। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहने की कोशिश करते रहें।

करियर : नए काम से संबंधित तनाव होने की वजह से आपका पिछला चल रहा काम भी आपके द्वारा नजरअंदाज हो सकता है।

लव : कोई भी निर्णय लेने से पहले रिलेशनशिप को आपके द्वारा ध्यान दिया जाएगा।

हेल्थ : पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

👫 मिथुन: आज परिवार के लोगों द्वारा आप पर काफी दबाव बन सकता है। जो भी निर्णय आप अपने लिए ले रहे हैं। उस निर्णय पर टिके रहने की कोशिश आपको करनी होगी। क्योंकि, दूसरों के द्वारा साथ ना मिलने की वजह से भी आपका आत्मविश्वास कम हो रहा है। दिन के अंत तक किसी एक बड़ी समस्या का समाधान आपको मिल पाएगा।

करियर : काम से संबंधित अपेक्षित अवसर ना मिल पाना आपके लिए दुख का कारण हो सकता है।

लव : प्रेम संबंधों में तनाव महसूस हो सकता है।

हेल्थ : नींद से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

🦀 कर्क: आज परिवार की बातें और व्यक्तिगत बातों में संतुलन बना पाना आपके लिए आज संभव हो सकता है। परिवार के हर व्यक्ति के साथ आप मानसिक स्तर पर अच्छे से जुड़े रहेंगे। व्यक्तिगत बातों को सुलझाने के लिए एकांत में वक्त बिताकर सोच-विचार करना होगा। जब तक आपके विचारों में क्लेरिटी नहीं आती, तब तक इस विषय में चर्चा करने से परहेज रखें।

करियर : आपका काम और आर्थिक आवक दोनों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लव : रिलेशनशिप और आपका उसके प्रति नजरिया इसके बारे में अधिक जागरूकता महसूस होगी।

हेल्थ : शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

🦁 सिंह: आज आपके अंदर बढ़ रही कठोरता आपके करीबी लोगों को दुख पहुंचा रही है। इस बात का ध्यान रखना होगा। भले ही आप अभी नाराज हो, लेकिन अपने विचार और अपने काम की वजह से रिलेशनशिप पर गहरा असर हो, ऐसा बर्ताव आपके द्वारा ना हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।

करियर : काम की जगह आपके बारे में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

लव : आपके बर्ताव में बदलाव दिखाकर आप पार्टनर के विचारों में भी बदलाव देख पाएंगे।

हेल्थ : सास से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

💁‍♀ कन्या: आज जो बातें आपके लिए मानसिक स्वरूप से तकलीफदायक हो रही है, उन बातों को पीछे छोड़कर आप आगे बढ़ने की कोशिश करते रहेंगे। परिस्थिति पर मेहनत लेने के बावजूद भी बदलाव ना देखता ना आपके लिए तकलीफदायक हो रहा है। अपने स्वभाव और निर्णय क्षमता में स्थिरता लाने की कोशिश करें।

करियर : करियर से संबंधित बातों में मनचाहा बदलाव देखने के लिए और वक्त लग सकता है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित भूतकाल में घटी हुई घटनाओं को भूलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।

हेल्थ : स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

⚖ तुला: आज अपनी सोच विचार को प्रैक्टिकल रखकर निर्णय लें। भावनात्मक होकर लिए हुए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं और जिसके द्वारा आपका बड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। जिन मिले हुए अवसर का फायदा आप नहीं उठा पाए थे। उस विषय में अधिक सोच-विचार करने से केवल आपको डिप्रेशन ही महसूस होगा।

करियर : काम से संबंधित टारगेट को पूरा करने का दबाव आप पर बढ़ सकता है।

लव : आपके रिलेशनशिप से आपको क्या अपेक्षित है। इस बात के बारे में पार्टनर के साथ खुलकर चर्चा करें।

हेल्थ : अधिक सोच-विचार के कारण सिर दर्द की समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

🦂 वृश्चिक: आज आपको हर प्रकार की परिस्थिति पर नियंत्रण लाने का जज्बा और अपनी ही बात को सच मानने की जिद आपको अकेला कर सकती है। कब अपने ईगो को ध्यान देना है और कब रिलेशनशिप को, इस बात को सीखने की आवश्यकता होगी।

करियर : काम से संबंधित यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज को संभाल कर रखें।

लव : आपके द्वारा हुई किसी गलती की वजह से रिलेशनशिप टूट भी सकता है।

हेल्थ : गैस और अपचन जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

🏹 धनु: आज आपकी कड़ी मेहनत के बावजूद भी सफलता मिलने में देर लग रही है। इसलिए अपने अंदर का संयम भी कम हो रहा है। खुद के प्रति आत्मविश्वास और सकारात्मकता को जगाने की कोशिश करें। अपने रूटीन से ब्रेक लेकर जो बातें आपके मन को रिझाती है। उन बातों में थोड़ा वक्त बिताने की आवश्यकता होगी।

करियर : गुस्से में लिया हुआ काम से संबंधित निर्णय आपका बड़ा नुकसान कर सकता है। इसलिए दिमाग को शांत रखकर ही अपनी बात रखें।

लव : काम और रिलेशनशिप में संतुलन बना पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

हेल्थ : खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

🐊 मकर: आज आपके खुद के प्रति रखी अपेक्षाओं को पूरा कर पाना आपके लिए संभव होगा। फिर भी जरूरत से अधिक खुद पर दबाव ना बनाएं। कौन सी बातें आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और कौन सी नहीं, इस बात पर ध्यान देकर ही काम से संबंधित योजना बनाकर उस पर काम करें।

करियर : युवाओं को करियर से संबंधित निर्णय लेते समय अपने क्षेत्र के व्यक्ति के साथ चर्चा करने की आवश्यकता होगी।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय माता-पिता का साथ मिलना मुश्किल हो सकता है।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

🏮 कुंभ: आज आपके द्वारा हुई लापरवाही की वजह से काम की जगह कोई आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। आपके द्वारा बोले गए शब्दों को आज आप ही के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने की आशंका बन रही है। इसलिए जिन बातों से आपका संबंध नहीं है। उस बातों के बारे में अपनी राय देने से परहेज रखें।

करियर : अपने सहकर्मियों के साथ ठीक से संबंध बनाए रखना आपके लिए कठिन हो सकता है।

लव : आपकी जरूरतों पर पार्टनर के द्वारा लापरवाह होना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा।

हेल्थ : गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 4

🐋 मीन: आज आपके पैसों की आवक अचानक से बढ़ेगी। खुद की प्रगति देखकर आपको समाधान प्राप्त होगा। कुछ लोगों के साथ के संबंधों में आपको तनाव महसूस कर सकता है, जो आपके अंदर की बेचैनी बढ़एगा। आज आपको खुद की ही बातों ध्यान देने की कोशिश करनी होगी।

करियर : व्यापार को आगे बढ़ाना आपके लिए संभव हो सकता है।

लव : प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

हेल्थ : कॉन्स्टिपेशन जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…