ब्रेकिंग… दिल्ली ट्रैक्टर रैली में जा रहे किसानों की पुलिस से कई जगह भिड़ंत, लाठीचार्ज- आंसू गैस छोड़ी गई…..

ब्रेकिंग…

बैरिकेडिंग की जंजीर तोड़ता हुआ किसान 👆

प्रदर्शन में शामिल किसान तलवार लहराते हुए 👆

दिल्ली ट्रैक्टर रैली में जा रहे किसानों की पुलिस से कई जगह भिड़ंत, लाठीचार्ज- आंसू गैस छोड़ी गई…..

पुलिस ने भी भांजी लाठियां, आंसू गैस छोड़ी 👆

  महिलाएं भी ट्रैक्टर रैली में हुईं शामिल 👆

  ट्रैक्टर रैली में उमड़ पड़ा ट्रैक्टरों का रेला 👆

किसानों ने भी पुलिस पर लहराई लाठी व तलवार, बैरिकेडिंग तोड़ी: कई घायल…

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, गिरफ्तारी…

लखनऊ/नई दिल्ली। नए तीन कृषि कानूनों के विरोध में एवं अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली में ट्रैक्टरों के साथ जा रहे किसानों की दिल्ली के मुबारका चौक, करनाल में, यूपी के गाजियाबाद में जीटी रोड-टिकरी बार्डर पर एवं अन्य कई जगह पुलिस के साथ भिड़ंत हुई। किसानों ने पुलिस के बैरिकेडिंग को तोड़ दिया तथा कई स्थानों पर रैली में शामिल कुछ किसानों ने पुलिस पर लाठियां लहराई तथा एक स्थान पर एक किसान पुलिस पर तलवार भी लहराते हुए दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। मुबारका चौक पर पुलिस-किसान भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए।
उधर लखनऊ में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया व कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सिंघू बॉर्डर से दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंचे किसानों पर भी पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। ये किसान सिंघु बॉर्डर से पुलिस बैरिकेड तोड़कर तय समय के विपरीत दिल्ली में दाखिल हुए थे।
यूपी में किसानों के समर्थन में सपा की पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर रैली निकलना शुरू हुई। सपा सुप्रीमो के निर्देश पर ट्रैक्टर रैलियां शुरू, ट्रैक्टर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर कार्यक्रम, पुलिस ने जगह-जगह लगा रखी है बैरिकेडिंग, सरोजनीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में निकली रैली। संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में हंगामा, किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। खबर लिखे जाने तक स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही थी, जहां कई जगह बवाल हुआ वहीं दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली जारी थी। (26 जनवरी 2021)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,