आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 26 जनवरी 2021…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-मंगलवार,दिनांक 26 जनवरी 2021…

🐏 मेष: आज आप जिस काम के लिए पिछले कुछ समय से प्रयासरत थे, उस कार्य के लिए कोई उचित संपर्क मिल जाएगा। बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी।

🐄 वृष: आज पारिवारिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। कुछ रचनात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि बनी रहेगी। संपत्ति बंटवारे संबंधी मसले आपसी सामंजस्य से आसानी से हल होंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी परिवार के साथ जाने से सबको खुशी और सुकून मिलेगा।

👫 मिथुन: आज आपकी मेहनत, प्रयास और परिश्रम के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। अपनी गंभीर सोच व बुद्धि बल से काम करने पर आपको सही और कोई उचित निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। नए उपक्रम करने के लिए समय अनुकूल है। घर की साज-सज्जा से संबंधित कुछ छोटी-मोटी चीजों की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।

🦀 कर्क: आज राजनीतिक मामलों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों की मदद से कोई उलझा हुआ काम भी सुलझ जाएगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी संत व प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगी।

🦁 सिंह: आज का दिन कुछ मिला-जुला प्रभाव देने वाला है। इस समय कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। आपकी हिम्मत और कार्य प्रणाली सराहनीय रहेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। मीडिया से जुड़े लोगों में अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने की और अधिक रूचि बढ़ेगी।

💁‍♀ कन्या: आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह व अनुभव का पूरा लाभ उठाएं। आपकी दबी हुई इच्छाएं बच्चों के माध्यम से पूरी होगी जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पढ़ाई कर रहे व्यक्तियों के लिए उत्तम समय है। संपत्ति के मामलों में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल होगी।

⚖ तुला: आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही सुखद रहेगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होगी। पारिवारिक दायित्व को बहुत अच्छे से निभाने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग किसी प्रतियोगिता की तैयारी में प्रयासरत रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। कोई यात्रा भी संभव है। निजी संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी।

🦂 वृश्चिक: आज आपकी ग्रह स्थितियां अनुकूल है। किसी सामाजिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण लेनदेन भी होगा। आथित्य सत्कार करके आपको खुशी मिलेगी। घर परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा।

🏹 धनु: आज आपके पक्ष में है। बच्चों से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी। आप सभी मानवीय संबंधों को मधुरता से निभाने का प्रयास करेंगे। प्रियजनों से मुलाकात से हर्ष और आनंद भरा वातावरण बना रहेगा।

🐊 मकर: आज आपका समय अनुकूल है। उधार दिया हुआ पैसा हासिल होगा। परिवार के साथ घूमने-फिरने में मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर सबके सामने आएगी। अपना कोई सपना साकार करने का उचित समय है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी कुछ लाभदायक फैसले लेंगे।

🏮 कुंभ: आज अधिकतर समय अपने रूचि पूर्ण कार्यों को करने में व्यतीत होगा। जिससे मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट मुलाकात होगी। तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास रहेगा।

🐋 मीन: आज आपका समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। परंतु फिर भी आप अपनी मेहनत द्वारा अपने अधिकतर कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार तथा दोस्तों के मध्य प्रतिष्ठा बनी रहेगी। स्वयं के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास सफल रहेगा। समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…