आमगढ़ की अनाबिया को प्रियंका गांधी ने भेजा कैलेंडर…

आमगढ़ की अनाबिया को प्रियंका गांधी ने भेजा कैलेंडर…

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक के चेयरमैन शाहनवाज आलम के साथ अनाबिया 👆

प्रियंका गांधी पहले भी भेज चुकीं हैं अनाबिया को स्कूल बैग और खिलौने…

अनाबिया के आंसू पोंछते प्रियंका का फोटो हुआ था काफी वायरल…

लखनऊ/आजमगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आजमगढ़ के बिलरियागंज की अनाबिया ईमान को नए साल का कैलेंडर भेजा है, जिसमें नवंबर महीने में प्रियंका गांधी की अनाबिया के साथ तस्वीर है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज आलम ने बिलरियागंज स्थित अनाबिया के घर जा कर उसे कैलेंडर दिया।
सीएए/एनआरसी विरोधी आंदोलन के दौरान पुलिस दमन की शिकार महिलाओं से पिछले साल 11 फरवरी को बिलरियागंज मिलने आईं प्रियंका गांधी से अनाबिया की मुलाकात हुई थी। अनाबिया के आंसू पोछती प्रियंका गांधी की फोटो काफी वायरल हुई थी। प्रियंका गांधी ने अनाबिया को अपना निजी मोबाइल नम्बर भी दिया था, दोनों में अक्सर बात भी होती हैं।
इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने शाहनवाज आलम के जरिए अनाबिया को स्कूल बैग, खिलौने और एक पत्र भेजा था, जिसमें उन्होने अनाबिया को ‘माई ब्रेव गर्ल’ से संबोधित किया था। शाहनवाज आलम ने कहा कि आजमगढ़ ही नहीं मुज़फ्फरनगर, बिजनौर समेत जहां-जहां भी एनआरसी विरोधी आंदोलन चलाने के नाम पर हुए सरकारी ज़ुल्म की शिकार लोगों से प्रियंका गांधी मिली हैं, वे उन सबसे व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क में रहती हैं।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,