*अकेली किशोरी को देखकर दुष्कर्म के इरादे से घर में घुसा युवक, गिरफ्तार*

*अकेली किशोरी को देखकर दुष्कर्म के इरादे से घर में घुसा युवक, गिरफ्तार*

*पीड़ित परिवार और पास पड़ोस के लोगों ने आरोपी युवक की जमकर की धुनाई*

*गाज़ियाबाद, 17 अक्टूबर।* सिहानी गेट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के घर में दुष्कर्म के इरादे से घुसे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के साथ बुरी तरह मारपीट करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को किशोरी के माता पिता किसी काम से बाहर गए थे। घर में किशोरी अकेली थी। इसी बीच मौका देखकर आरोपी उनके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। संयोग से उसी समय परिजन वापस लौट आए और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार और पास पड़ोस के लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सिहानी गेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।