बड़ी खबर: अभी-अभी…हाथरस जा रहे राहुल गांधी गिरफ्तार, धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरे: पुलिस पर लाठी मारने का आरोप…

बड़ी खबर: अभी-अभी…

हाथरस जा रहे राहुल गांधी गिरफ्तार, धक्का-मुक्की में जमीन पर गिरे: पुलिस पर लाठी मारने का आरोप…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी से बदसलूकी पर भारी रोष…

राहुल गांधी से पुलिस की बदसलूकी की तस्वीरें सामने आईं 👆       

प्रियंका गांधी भी गिरफ्तार, दोनों को पुलिस जीप में बैठाकर ले जाया गया…

लखनऊ/नोएडा। हाथरस जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस की महासचिव तथा यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। इससे पूर्व पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की तथा हाथरस जाने से उन्हे जबरन रोंका गया। खुद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया, ठीक है मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या आरएसएस और भाजपा के लोग ही सड़क पर चल सकते हैं ? क्या आम आदमी नहीं चल सकता ? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं ?
कांग्रेस का आरोप- पैदल हाथरस जा रहे राहुल गांधी से यूपी पुलिस ने की बदसलूकी और धक्का-मुक्की। जमीन पर गिरते- गिरते बचे राहुल‌ गांधी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किए जाने का आरोप। पुलिस की धक्कामुक्की से नाराज राहुल गांधी धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान राहुल गांधी पूछते रहे कि हमने कौन सा कानून तोड़ा है ? प्रियंका गांधी ने पुलिस पर लगाया लाठीचार्ज का आरोप।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी में लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं, मैं भी एक महिला हूं और 18 साल की बेटी की मां भी हूं। इस बीच पुलिस के डीसीपी रणविजय सिंह ने राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा राहुल गांधी के गिरेबान पर हाथ लगाए जाने, बदसलूकी किए जाने से देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष उत्पन हो गया है। (1अक्टूबर 2020)

विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,