नानकमत्ता पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता…

नानकमत्ता पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता…

उधम सिंह नगर नानकमत्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगो को एक किलो चरस के साथ ग्रिफ्तार किया। अभियुक्त के पास से दो बाइक भी बरामद हुई जिसे सीज कर दिया गया। कल शाम को पुलिस दो पहिया वाहन की चेकिंग कर रही थी की तभी खटीमा के विचवा निवासी दो बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख युवक भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबन्दी कर ग्रिफ्तार लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक किलो चरस बरामद हुई। एस ओ कमलेश भट्ट ने बताया की दोनों युवको के पास आधा आधा किलो चरस मिली है यह जंगलो के रास्ते से चम्पावत से चरस लेकर आते थे और नानकमत्ता में बेचते थे। आरोपियों से पूछ ताछ की जा रही है। माल कहा बेचते थे जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़े गए दोनों युवको से एन डी पी सी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायलय में पेश किया जा रहा है। नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पत्रकार मुस्तकीम मलिक की रिपोर्ट…