भ्रष्टाचार बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन…

भ्रष्टाचार बेरोजगारी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन…

सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के द्वारा राज्यपाल को भेजा ज्ञापन…

युवजन सभा के विधानसभा अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी…

मोहनलालगंज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा कार्यकर्ता द्वारा एकजुट होकर तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते व भ्रष्टाचार बेरोजगारी लगातार हो रही हत्याओं को लेकर जगह जगह शांतिपूर्ण ढंग तरीके से धरना प्रदर्शन किए जा रहा हैं वही आज राजधानी के मोहनलालगंज तहसील में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता तहसील परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी किंशुक श्रीवास्तव के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा आवाज उठाने पर पुलिस प्रशासन ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया इस मौके पर मोहनलालगंज विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अमरीश पुष्कर युवा दिलों की धड़कन अमरपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव ज्ञानेंद्र सिंह प्रधान भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अनिल यादव अखिलेश यादव मोहम्मद रईस नीतुल शर्मा जितेंद्र राजपूत अमरेंद्र सिंह यादव युवजन सभा के विधान सभा अध्यक्ष शिवांशु यादव मोनू रविंद्र प्रमोद कश्यप उदय भान रामदेव शुक्ला सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…