तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव खेत में मिला, कोहराम…

तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव खेत में मिला, कोहराम…

कमालगंज/फर्रूखाबाद। तीन पूर्व घर से घास काटने गया युवक लापता हो गया था। अज उसका शव मक्के के खेत में पडा मिला। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंुच शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के रहने बाले संजय पुत्र रामासरे मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे दौरे आने की भी शिकायत थी। वह बीते तीन दिन पूर्व घर से मक्के के खेत में घास काटने के लिए गया था। तब से वह अपने घर नही लौटा। परिजनों ने कई जगहों पर उसकी तलाश की। लेकिन कोई जानकारी नही है। आज उसका शव मक्के के खेत में पडा मिला। सूचना पर पहंुचे परिजनों में कोहराम मच गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि घास काटते समय युवक को दौरा आ गया हो और वह खेत में ही गिर गया हो। जिससे उसकी देखरेख न हो पाने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पडताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नही लगाया है

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…