पत्नी से विवाद में पति ने फांसी लगाई मौत…

पत्नी से विवाद में पति ने फांसी लगाई मौत…

कमालगंज/फर्रूखाबाद। पत्नी से हुए विवाद के कारण पति ने गांव से बाहर जाकर पेड में अपनी ही शर्ट से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुुंच परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की पडताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर के रहने बाले पंकज श्रीवास्तव पुत्र रमेश चन्द्र का आये दिन अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। जिसके कारण वह काफी परेशान रहता था। बताया गया कि बीती रात भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिससे परेशान होकर उसने पसई नगला के पास अपनी शर्ट से पेड में फांसी का फंदा बना लिया और फांसी लगा ली। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की पडताल की। शव को फंदे से नीचे उतार पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पत्रकार राहुल सिंह चौहान की रिपोर्ट…