आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 6 अगस्त 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 6 अगस्त 2020…

🐏 मेष: किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो उससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बदलती परिस्थिति के साथ अपने आप को ढालें। आपके आस पास यदि कुछ ऐसा हो रहा है जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं तो अपनी आँखें खोलें नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और आपका नुकसान हो सकता है। अपने वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े।

🐄 वृषभ: आज आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन नहीं लगेगा। अपनी प्राथमिकताओं को अच्छे प्रकार से समझ जान कर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज फोकस रहना आवश्यक है नहीं तो मन इधर उधर भटकता रहेगा और दिन के अंत में असंतोष कि भावना उत्पन्न हो सकती है जो कि तनाव और बढ़ा सकती है। तनाव को दूर रखने के लिए आज थोडा समाय में बिताएं। परिवार को भी थोड़ा समय अवश्य दें।

👫 मिथुन: आप में आज ऊर्जा अधिक बनी हुई है, किन्तु उसे उचित दिशा में लगाने का अवसर नहीं मिल पा रहा। इस कारण अपने मन में कोई तनाव न होने दें। अवसर यदि नहीं मिल रहा तो अवसर अपने आप बनाने का प्रयास करें। आज कुछ नया आरम्भ करने के लिए दिन अच्छा है, कोई नई योजना बनाए किंतु उस पर काम करने की भी आवश्यकता है।

🦀 कर्क: आज कई लोगों को आपके साथ काम करने में काफी मजा आएगा। लोग आपके साथ को एंजाय करेंगे और आपकी सलाहों पर अमल भी करेंगे। इसके लिए आपको लोगों को भी गौर से सुनना चाहिए। ये आपको उनको समझने में मदद करेगा। आज आपकी लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा। लोग आपकी कार्यशैली को काफी सराहेंगे।

🦁 सिंह: आपको आज कुछ लोगों को अपने साथियों का सहयोग करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके काम की सराहना भी करेंगे। अगर आप अपने काम में सौ प्रतिशत सफलता चाहते हैं तो उसके लिए अपना व्यवहार थोड़ा कूटनीति भरा रखें। आपको टीम के साथ थोड़ा प्रेम और सख्ती भरा व्यवहार करना पड़ सकता है। इसी में आपके लिए सफलता का मूल सूत्र है। आज खिलाड़ियों, एथेलिट और दौड़-भाग करने वालों को विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।

💁‍♀ कन्या: आज आपको किसी भी मामले में आपका टालमटोल रवैया नुकसान पहुंचा सकता है। अपने लिए पूरा शेड्यूल तैयार करें और उसका सख्ती के साथ पालन करें। आपको लोगों पर विश्वास रखना और उनको समय देना आवश्यक है। कुछ लोगों को टारगेट हासिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जॉब पाने या उसे बनाए रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत होगी। कुछ लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह कार्ड दे रहे हैं।

⚖ तुला: आज का दिन आपके लिए कुछ नया और अच्छा करने का दिन है। आपको दूसरों के साथ मिल कर काम करने में आनंद आएगा। सामूहिक सफलता आपको आगे बढ़ने के प्रेरित करेगी। कुछ लोग आपकी लीडरशिप में अच्छा काम कर पाएंगे, आपके आइडियाज स्वीकार होंगे। क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों को इस समय विशेष सफलता का संकेत सितारे दे रहे हैं। आपको किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले यह सोचना होगा कि क्या ये रिश्ता आपको खुशी दे रहा है।

🦂 वृश्चिक: आज का दिन भविष्य के लिए काम करने का है। आपको अपने करियर को देखते हुए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। कुछ लोगों के लिए आज का दिन सपने पूरे होने जैसा भी हो सकता है। जिस परिणाम की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, वो जल्दी ही आपको मिल सकता है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें।

🏹 धनु: आज आपको हर तरफ से अच्छी सूचनाएं मिलने के योग हैं। आपके लिए ये समय काफी यादगार रह सकता है। आपको अपने वरिष्ठों से पूर समर्थन और सराहना मिलेगी। आपको कुछ लोगों के साथ काम करने पर कुछ नई सीखें मिल सकती हैं, जो आपको भविष्य में काम आएंगी। ऐसे अनुभव आपको भविष्य में काफी मदद करने वाले साबित होंगे।

🐊 मकर: आज लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।

🏮 कुंभ: आज का दिन आपके लिए धैर्य और शांति के साथ काम करना होगा। कुछ मामलों में आपको गलत जानकारी मिल सकती है, या किसी बात को समझने में आपसे या आपसे जुड़े लोगों से कोई गलती हो सकती है। इस कारण थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। आपको आज चीजों को शांति से ही हैंडल करना होगा। अविवाहित लोगों के लिए कार्ड्स सलाह दे रहे हैं कि अगर आप अपने लिए किसी साथी का चयन करने की सोच रहे हैं तो उसमें समझदारी से फैसला लें।

🐋 मीन: आप का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मेलजोल में दिन बीतेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आताम्विश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। उन्नति और तरक्की के योग हैं। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बॉस से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता अवश्य मिलेगी

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…