जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल व पार्टी के कई कार्यकर्ताओं द्वारा…

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल व पार्टी के कई कार्यकर्ताओं द्वारा…

राष्ट्रपति महोदय को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा… 

मध्यप्रदेश मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 12 जून 2020 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम जिला कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन दिया गया है जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल जी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जन शहर कार्यालय नवानगर पर एकत्रित हुए और वहां से चलकर कलेक्टर प्रतिनिधि को ग्यापन सौंपा गया है।
भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लोकप्रिय मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की सरकार को गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की गई। इस संबंध में प्रदेश की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने और कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती शशिकला पांडे, प्रदेश कांग्रेश उद्यमी प्रकोष्ठ श्री नरेंद्र चंद्र सिंह जी, पूर्व जिला महामंत्री श्री रविंद्र द्विवेदी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सिंह परिहार, आईटी विभाग अध्यक्ष श्री राम निवास तिवारी, अनुसूचित जनजाति विभाग अध्यक्ष श्री अनिल वर्मा, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद जुल्फिकार, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष श्री लखन लाल शाह,युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ,युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह पिंटू ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री विनोद सिंह, श्री राम कृपाल साह, पार्षद श्रीमती सुषमा सूरी, श्री सतपाल जैन, तुला प्रसाद कुशवाहा, सुदामा प्रसाद कुशवाहा अजय सिंह डब्बू, श्रवण बैस, हरकमल बैस ,रवि यादव, मोहम्मद नसीम उद्दीन आदि लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार अनिल कुमार दुबे की दुबे की रिपोर्ट…