कांग्रेस ने महारसोई कम्युनिटी किचन का किया शुभारंभ…

कांग्रेस ने महारसोई कम्युनिटी किचन का किया शुभारंभ…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा महारसोई कम्युनिटी किचन संचालित का पहला दिन था। गरीब मजदूर विरोधी किसान विरोधी महिला विरोधी सरकार के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जो प्रवासी मजदूरों को भोजन देने का काम कर रहे थे उनको घर पहुंचाने का काम कर रहे थे उनको राशन देने का काम कर रहे थे उनकी प्रत्येक समस्याओं को जानकार उनका निदान करने का काम कर रहे थे ऐसे गरीब प्रवासी श्रमिक भाई बहनों तथा किसानों के लिए काम करने वाले अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार कर उन्हें जेल में डाल दिया है।
उनकी रिहाई के लिए जिले में सेवा सत्याग्रह के रूप में महारसोई नाम से एक कम्युनिटी किचन की शुरुआत की है। कम्युनिटी किचन में गरीब, असहाय व मजदूर लोगों को भोजन देने का काम करेंगे। भाजपा सरकार चाहे जितना जुर्म करें पर पार्टी झुकने वाले नहीं है। हम सेवा भाव से गरीब मजदूर किसानों की सेवा करते रहेंगे और उनकी समस्याओं को जानकर उसका निदान करने का काम करती रहेगी। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, उदयभान सिंह यादव, मो. राशिद, कोमल सिंह कुशवाहा, शहर सेवादल अध्यक्ष सरवर अली, आशुतोष दीक्षित, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत तिवारी, संजय तिवारी, संजय दोहरे, कुसुमलता उपाध्याय, गमला वर्मा, सुरेंद्र चैहान, सरवरी बेगम, शोजब रिजवी, हरेंद्र सिंह, अवनीश वर्मा आदि मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…