बिल्डर हत्या कांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बिल्डर हत्या कांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

26 जनवरी को गोली मारकर की गई थी बिल्डर की हत्या…

एक के बाद एक चार से पांच गोली मारीं गईं थी,अवैध सम्बन्धो के चलते दिया था हत्या की वारदात को अंजाम…

गोवर्धन/मथुरा/उत्तर प्रदेश:- थाना गोवर्धन पुलिस ने बिल्डर हत्या कांड के आरोपित अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटनाक्रम का खुलासा मंगलवार को कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त से हत्या कांड में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद लिया है।
विदित रहे 26 जनवरी 2020 को गोवर्धन क्षेत्र के गांव जतीपुरा में बिल्डिंग ठेकेदार शिवकुमार उर्फ काले निवासी सोनीपत हरियाणा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके उपरांत मृतक का शव उसके कमरे में पडा मिला था।माना जा रहा था कि शिवकुमार की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई हो।ठेकेदार के शरीर मे एक के बाद एक चार से पांच गोली मारीं गईं थी। वहीं घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी मोके से फरार हो गए।घटना की सूचना पाकर एसपी क्राइम राधेश्याम राय फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थे। एसपी क्राइम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गोवर्धन थाना पुलिस सहित फॉरेंसिक टीम और सर्विलान्स टीम को घटना के अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी थी। थाना गोवर्धन पुलिस ने चार माह के लंबे इंतजार के बाद हत्यारोपी पवन पुत्र विनोद कुमार निवासी रोहिणी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। वही हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक शिवकुमार का हत्यारोपी पवन के घर में आना जाना था तथा वह उसके दिल्ली स्थित घर में कई कई दिन रूकता भी था। पुलिस के अनुसार शिवकुमार की हत्या अवैध सम्बन्धों के चलते हुई है।

संवाददाता अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…