किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार…

किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार…

मोदीनगर। निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की छह टीम दबिश दे रही हैं। थानाक्षेत्र के एक गांव में गत 24 दिसंबर 2022 को 17 वर्षीय किशोरी बकरी चराने के लिए गई थी। किशोरी को अगवा कर ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। एक आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीन ने अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी किशोरी की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। साथ ही, पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा लिया। एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…